June 09, 2026

आईपीयू में सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए तंबाकू जागरूकता एवं नशामुक्ति सत्र आयोजित

नई दिल्ली, 09 जून । गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में मंगलवार को सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए द्वारका कैंपस में तंबाकू जागरूकता एवं नशामुक्ति सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तंबाकू मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस सत्र का संचालन आईपीयू की कम्युनिटी डेंटल ऑफिसर डॉ. वार्तिका कथूरिया मोंगा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन के विभिन्न रूपों, इसके सामान्य एवं मौखिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा मुख कैंसर सहित तंबाकू जनित गंभीर बीमारियों के जोखिमों के बारे में जानकारी दी।

सत्र में तंबाकू छोड़ने के स्वास्थ्य लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को तंबाकू नशामुक्ति सेवाओं, परामर्श, औषधीय सहायता तथा राष्ट्रीय तंबाकू क्विटलाइन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा संवादात्मक चर्चा के माध्यम से तंबाकू सेवन और उससे मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन ने जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य देखभाल तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.